{"_id":"5b561a124f1c1b42748b677a","slug":"protested-against-development-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरने पर बैठे समिति के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी की। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक तरफ पहाड़ में दस हजार से कम में भवन का नक्शा पास होने का दावा कर रही है जबकि प्राधिकरण बनने के बाद जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि विकास शुल्क में 70 फीसदी की छूट के नाम पर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इसका शासनादेश अब तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी और फरवरी में दिए गए नक्शों को अब तक पास नहीं किया गया है। इस कारण भवन स्वामी भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पा रहे हैं। प्राधिकरण बनाने से पूर्व पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने जनता से 2005 से लेबर सैस वसूलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने जन हित में निर्णय नहीं लिया तो समिति आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी।
इस मौके पर अख्तर हुसैन, समिति के मनोज सनवाल, तारा जोशी, नवाज खान, दीपांशु पांडे ने विचार रखे। धरने में समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, आनंदी वर्मा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, रोहित कार्की, अनूप तिवारी, मो. शब्बीर, अमीर्नुरहमान, मनोज वर्मा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, किशन लाल, संगम पांडे, मंजू कांडपाल, हीरा तिवारी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, अफसर अली, गोविंद बिष्ट, पीजी गोस्वामी, नंदन सिंह बोरा, प्रताप सत्याल, केवल सती, कवींद्र पंत, तारा जोशी, पूरन रौतेला बैठे।