{"_id":"67ed7f9032888c9131009754","slug":"protest-till-demands-match-almora-news-c-232-1-alm1002-126274-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान
Wed, 02 Apr 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) के श्रमिकों का प्रदर्शन जारी
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) के श्रमिक अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठ गए हैं। संस्थान के बाहर श्रमिकों ने जमकर नारेबाजी कर उत्पीड़न का अरोप लगया। उन्होंने उन्हें पूरे माह का वेतन देने और बिना कारण श्रमिकों को ब्रेक नहीं देने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
बुधवार को आक्रोशित श्रमिकों ने कहा कि संस्थान श्रमिकों को बिना कारण ब्रेक दे रहा है। इससे उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना चुनौती बन गया है। इसके विरोध में पहले भी श्रमिक प्रदर्शन कर चुके हैं। तब संस्थान के अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर उनकी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब भी उनकी परेशानी जस की तस है। उन्होंने पूरे महीने का वेतन देने, अनावश्यक ब्रेक ना देने, हड़ताल के समय का भी वेतन देने की मांग उठाई। वहां प्रकाश चंद्र, किशोर साह, मनोज मेहता, दीपक साह, किशन मुस्युनी, नीरज नेगी, गोपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।