फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest ranikhet hospital

राजकीय अस्पताल में डाक्टरों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest ranikhet hospital
रानीखेत राजकीय अस्पताल में नारेबाजी करते डाक्टर। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल में पीएमएचएस संघ की स्थानीय शाखा के चिकित्सकों ने हाथों में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान के दौसा (लालसोट) में महिला चिकित्सक के साथ हुई गंभीर घटना हुई। उल्टा चिकित्सक पर ही मुकदमा ठोक दिया गया। आहत महिला चिकित्सक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में डाक्टर सॉफ्ट टारगेट बने हुए हैं। कहा कि राजस्थान के दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा के साथ गंभीर घटना हुई लेकिन बिना जांच उनके खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर दिया गया, कहा कि यह उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। मुकदमा दर्ज होने से आहत डॉ. अर्चना को मानसिक आघात पहुंचा और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। चिकित्सकों ने कहा कि आए दिन डाक्टरों को प्रताड़ित करने की घटनाएं प्रकाश में आ रहीं हैं और डाक्टरों में असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है। दौसा की घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। वहां पर सीएमएस डॉ. केके पांडेय, डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. संतोष पार्की, डॉ. अशोक टम्टा, डॉ. नवीन, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. महेश, डॉ. वीके गड़कोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed