{"_id":"62c5d20dbe80b0278333f568","slug":"protest-over-water-bill-hike-almora-news-hld468233676","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बिलों में हर साल वृद्धि का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बिलों में हर साल वृद्धि का किया विरोध
विज्ञापन
अल्मोड़ा उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग कार्यालय में हुई बैठक में मंचासीन अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने हर साल पानी के बिलों में वृद्धि का विरोध किया। उन्होंने पेयजल कनेक्शनों में मीटर लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पानी के बिलों में हर साल वृद्धि की जा रही है, इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पेयजल बिलों में वृद्धि के बावजूद लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर के पटाल बाजार में दो पहिया वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक पैदल चलने वालों को टक्कर भी मार जाते हैं। कहा कि नगर के बाजारों से शीघ्र अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने ईसीएचएस की ओर से प्रत्येक प्रकार की बाजार से दवाई खरीद की क्षमता दोगुनी करने, 75 वर्ष से अधिक के सभी ईसीएचएस लाभार्थियों को अब बिना रेफरल के ही इंपैनल्ड अस्पताल में उपचार मिलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
बैठक में कमांडर हीरा सिंह सांगा, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शाही, पूरन सिंह ऐरी, नवीन जोशी, एचसी जोशी, जेएन वर्मा, एसके जोशी, आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे।