फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Salary Hike

बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Salary Hike
धरने पर बैठे बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। वेतन बढ़ाने की मांग के लिए बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों का आंदोलन 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। सुरक्षा कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि शीघ्र उनकी एक सूत्री मांग पूरी नहीं होती तो वह आंदोलन तेज करेंगे। आरोप लगाया कि धरना देने के बावजूद कालेज प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।
विज्ञापन

कालेज के प्रशासनिक भवन में सभी 61 कर्मचारी धरने पर बैठे। इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कालेज प्रशासन पर उनके आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि 18 दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन सक्षम अधिकारी आज तक कर्मचारियों के साथ वार्ता को तक नहीं पहुंचे। पिछले 13 सालों से वह लोग न्यूनतम वेतन पर कार्य कर रहे हैं, जिस कारण उनके परिवार की गुजर बसर मुश्किल हो गई है। कहा कि शासन प्रशासन के अधिकारी भी उनकी सुध लेने नहीं पहुंच रहे हैं। आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई। वहां पर दीवान सिंह, गणेश उपाध्याय, केवलानंद, केशर राम, गणेश पाल, राजेंद्र राणा, कैलाश राणा, इइंद्र सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र, महेंद्र सिंह, नवीन रावत, भूपेंद्र सिंह, कुंदन गिरी, दीवान राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed