फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over Palika Area Extention

गांवों को पालिका में शामिल करने के विरोध में नगर में निकला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Protest over Palika Area Extention
अल्मोड़ा में नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में जूलूस निकालते प्रधान संगठन के लोग। स - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के आसपास की ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में प्रधान संगठन के बैनर तले विभिन्न गांवों के प्रधानों और ग्रामीण ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए पल्टन बाजार पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल प्रधान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के आह्वान पर नगर से लगी ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्रामीण शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कई ग्राम पंचायतों को मनमाने तरीके से पालिका क्षेत्र में शामिल किया है। ये किसी भी तरह तर्कसंगत नहीं हैं। आरोप लगाया कि सरकार ग्राम पंचायतों को जबरन पालिका क्षेत्र में शामिल करना चाहती है। पालिका शहरी क्षेत्र में ही लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे पा रही है अब कई ग्राम पंचायतों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने पर स्थिति और भी बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर उन्हें विभिन्न प्रकार के टैक्स आदि चुकाने पड़ेंगे। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी बिगड़ जाएगी। उन्होंने इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। वहां पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, गरगूंठ के प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान किशन बिष्ट, राधा देवी, देवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह, हंसा मर्तोलिया, प्रशांत रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने का आदेश वापस लिया जाए। अभी तो हम शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं लेकिन आदेश वापस न हुआ तो आगामी दिनों में ब्लाकों और विकास भवन में तालाबंदी करेंगे। इसके बाद नगर पालिका परिसर में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
धीरेंद्र गैलाकोटी, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed