अल्मोड़ा/द्वाराहाट। मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर शनिवार को विभिन्न संगठनों ने अल्मोड़ा और द्वाराहाट में में श्रद्धांजलि सभा और धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड लोक वाहिनी के महासचिव पीसी तिवारी ने 1994 में हुए नरसंहार की निंदा की। वरिष्ठ नेता जगत रौतेला ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि जिस राज्य की मांग और निर्माण की कल्पना की गई थी वह बिल्कुल विरुद्ध नजर आता है। उधर, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा देने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। वहां पर डीवाईएफआई के यूसुफ तिवारी, युवा संवाद से कुणाल तिवारी, अजयमित्र सिंह बिष्ट, रेवती बिष्ट, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, अनीस उद्दीन, अजय सिंह मेहता, कुंदन सिंह आदि थे। इधर, उपपा ने गांधी पार्क में धरना देकर काला दिवस मनाया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी किरन आर्या, रिजवाना परवीन, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, अमर सिंह, दीपक सनवाल आदि थे। इधर, द्वाराहाट में विभिन्न संगठनों ने त्रिमूर्ति चौक पर स्व. हरिदत्त कांडपाल, मदन मोहन उपाध्याय और बिपिन त्रिपाठी की मूर्तियों पर माल्यार्पण के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, विधायक महेश नेगी, हिमांशु उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, ममता भट्ट ,विनोद भट्ट आदि थे। वहीं, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने त्रिमूर्ति चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहां पर अर्जुन सिंह खंपा, विपिन पंत, गोविंद अधिकारी, पंकज अधिकारी, गौरव भट्ट, मुकेश भट्ट, कमल साह आदि थे।