{"_id":"67eadd8cb14d3b46270e05f7","slug":"protest-over-liquor-almora-news-c-232-1-alm1005-126199-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देवलीखेत में दरांती लेकर सड़क पर शराब के विरोध में महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देवलीखेत में दरांती लेकर सड़क पर शराब के विरोध में महिलाएं
Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बिनसर महादेव धाम के निकट सोनी देवलीखेत में शराब की दुकान खोलने की तैयारी के खिलाफ सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी हिमांशु आर्या के नेतृत्व में दरांती और कुदाल लेकर सड़क पर उतरीं महिलाओं ने शिक्षा दो, रोजगार दो के नारे लगाए।
उन्होंने देवलीखान में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया और इसे रद्द करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता सरस्वती देवी ने कहा कि शांत और सभ्य ग्रामीण क्षेत्र को जन प्रतिनिधियों के संरक्षण में बर्बाद करने का संकल्प सरकार ने ले लिया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्र से उठ रही आवाज की अनसुनी की गई तो ईंट से ईंट बजा देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के निकट शराब की दुकान खोले जाने से धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचेगा। वहां पर हिमानी भट्ट, दीपा नेगी, दीपा सती, सुशीला देवी, भागुली देवी, कमला देवी, मधुली देवी, मोहिनी देवी आदि मौजूद थीं।