{"_id":"68111f9776e4a76eaf045d38","slug":"protest-over-dda-almora-news-c-232-1-shld1002-127455-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना
Wed, 30 Apr 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोग लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन अब तक जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। जन भावनाओं के मद्देनजर प्राधिकरण को समाप्त किया जाना चाहिए। भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार नगर निगम को दिया जाए। कहा कि जब तक प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, ललित मोहन पंत, महेश चंद्र आर्या, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, शहाबुद्दीन, प्रत्येश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, सुशील साह आदि थे।