फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest of the guest teachers

गेस्ट टीचरों ने की नारेबाजी

Sat, 10 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
protest of the guest teachers
गेस्ट टीचरों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। तदर्थ नियुक्ति की एक सूत्रीय मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर 13 दिसंबर को सामूहिक अनशन पर बैठने का एलान किया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें लगातार आश्वासन मिले लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण अतिथि शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अतिथि शिक्षकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। स्कूलों में परीक्षाएं होने वाली है लेकिन अतिथि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य असुरक्षित होने से अतिथि शिक्षक मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर अतिथि शिक्षकों की मांग पूरी करनी चाहिए। उन्होंने  मांग शीघ्र पूरी न होने पर 13 दिसंबर को सामूहिक अनशन का एलान किया। ममता, चंद्रकला, नीमा आर्या, प्रेमा, गीता, मोहनी, इंद्रा बिष्ट, नीता, अभिलाषा, श्वेता, मनीषा, राकेश, कमलेश पांडे, गीतांजलि, भूपेंद्र आगरी, रमेश चंद्र, भरत आर्या आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed