फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest in Almora

महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Protest in Almora
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरने पर बैठी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ती महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने महिला दिवस पर रविवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन, धरना किया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

वहां हुई सभा में समिति की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे ने कहा कि आज महिला अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान को बचाना पहली जिम्मेदारी है। नागरिक अधिकारों पर हो रहे तीखे हमलों से गरीब, आदिवासी, महिला, अल्पसंख्यक, दलित सभी हाशिए पर चले गए हैं। सीएए, एनआरसी जैसे कानून पूरी तरह जनविरोधी हैं। जिसे सरकार बिना जनता की आवाज के लागू करने में आमादा हो रही है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण के बजट में कटौती कर रही है जबकि महंगाई, बेरोजगारी, तेजी से बढ़ रही है। ग्रीन हिल्स की वसुधा पंत ने महिला समानता के अधिकार की रक्षा के लिए महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि महिला अपराधों पर तत्काल रोक लगाई जाए। संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को जल्द पास किया जाए। प्रदर्शन में प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे, रितु आर्या, एडवा की जिलाध्यक्ष मुन्नी प्रसाद, जिला सचिव राधा नेगी, ऋतु तिवारी, विमला, मंजू, हीरा, नसरीन, पूनम, पूर्वा पंत, कविता, भावना, जया पांडे, कांता, लीला, रेशमा, पुष्पा, श्वेता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed