फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest for Water

पानी के लिए चिलियानौला की महिलाओं ने धेरा जल संस्थान कार्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest for Water
जल संस्थान कार्यालय में अधिकारियों से वार्ता करती महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब पेयजल समस्या भी गहराने लगी है। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं में खासा आक्रोश है। वार्ड नंबर दो में आपूर्ति नहीं होने से गुस्साई महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर दिया। महिलाओं का कहना था कि वितरण व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि आपूर्ति सुचारु नहीं होती तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो की महिलाएं सोमवार को यहां जल संस्थान कार्यालय जा धमकी और यहां जमकर आक्रोश जताया। कहा कि पिछले दो महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दूर दराज के स्रोतों से बमुश्किल पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई बार लाइनमैन से वितरण व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई गई, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। आरोप लगाए कि लाइनमैन की ओर से इस वार्ड में पानी सुचारु रूप से नहीं दिया जा रहा है। पानी भी अंतिम क्षण में दिया जाता है, तब तक टैंक खाली हो जा रहा है। कहा यदि आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। यहां पालिका सभासद कमला बिष्ट, भगवती नेगी, घनश्याम जोशी, सचिन जोशी, महेश चंद्र, किरन नेगी, लता जोशी, माया देवी, हेमा मेहरा, दिशा बिष्ट, कैलाश जोशी, ममता तिवारी, लीला फर्त्याल सहित तमाम लोग मौजूद थे। इधर, जल संस्थान में ईई सुरेश ठाकुर ने बताया कि वार्ड नंबर दो में अब दो दिन गगास योजना से तथा दो दिन तिपौला योजना से पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

-पानी के लिए आए दिन परेशानी हो रही है, लेकिन वितरण व्यवस्था को ठीक नहीं किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया। यदि आपूर्ति बहाल नहीं होती तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। -दिशा बिष्ट, चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पानी के लिए बेहद परेशानी हो रही है। पिछले दो माह से आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोग परेशान हैं, लेकिन परेशानी को दूर करने वाला कोई नहीं है। यदि इसके बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होती तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा।-कमला बिष्ट, सभासद नगर पालिका चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed