फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By Cooparative Staff Union

साधन समिति सचिवों ने दिया धरना, सरकार को कोसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest By Cooparative Staff Union
अल्मोड़ा के गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना देते साधन समिति सचिव परिषद के जिला शाखा के संगठन महाम - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वेतन विसंगति समेत कई मांगें पूरी न होने से नाराज साधन समिति सचिवों ने मंगलवार को आठवें दिन गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में परिषद के अध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासनिक कमेटी साधन समिति सचिवों की समस्याओं को नहीं सुलझा रही है। कई समितियों में वर्ष 2021 का संतुलन पत्र नहीं बना है। इसके लिए अब सचिवों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। महामंत्री चंद्रकांत उप्रेती ने कहा कि सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान जुलाई 2018 से जल्द किया जाए। जिले में कैडर सचिवों की वेतन विसंगति को सुधारने के बाद देय एरियर का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में सभी समितियों में कंप्यूटर पर किया जा रहा डाटा अपलोडिंग का काम भी पूरा न होने पर नाराजगी जताई गई। धरने में उपाध्यक्ष राधा बौड़ाई, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र, उपाध्यक्ष रमेश जोशी, राजेंद्र प्रसाद पंत, राजेश टम्टा, योगेश पंत, पंकज भगत, दीप उप्रेती, शांता कनवाल, सोबन अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed