फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest against dda

डीडीए के खिलाफ विभिन्न संगठनों के लोग धरने पर बैठे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
protest against dda
डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को दिन में 12 बजे से दो बजे तक विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की उदासीनता पर रोष जताया। आरोप लगाया कि डीडीए के जनविरोधी नियमों के चलते लोग भवन निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। सरकार डीडीए को जल्द वापस ले।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी प्राधिकरण जनता पर थोपे हुए 22 माह बीत गए हैं। संघर्ष समिति सरकार से डीडीए को समाप्त करने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार जनता की मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही। प्राधिकरण के लागू होने से लोग भवन निर्माण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक शीघ्र जनहित में इसे समाप्त करवाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके। अध्यक्षता चंद्रमणि भट्ट ने और संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपपा की आनंदी वर्मा, राजू गिरि, तारा चंद्र साह, राजीव कर्नाटक, लीला खोलिया, मोहम्मद शब्बीर, दीपांशु पांडे, अशोक सिंह, ललित मोहन पंत, सभासद हेम चंद्र तिवारी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed