फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Product sales center inaugurated in Almora Jail

Almora News: अल्मोड़ा जेल में हुआ उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ

Fri, 21 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Product sales center inaugurated in Almora Jail
जिला जेल अल्मोड़ा में उत्पाद क्रय केंद्र का शुभारंभ करते बागेश्वर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गु
अल्मोड़ा। जिला जेल में कैदी और बंदियों के तैयार उत्पादों को बाजार मिलेगा। इसके लिए यहां उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। बागेश्वर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल प्रशासन के इस प्रयास को सराहा।
विज्ञापन

जिला जेल में कैदी और बंदियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जेल में उत्तराखंड कारागार श्रम सेवा स्वायत्त सहकारिता समिति का गठन किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को बागेश्वर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह ने उत्पाद विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र के माध्यम से कैदी और बंदियों के तैयार विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी। जेल में बंदी बांस से बने सजावटी सामान, लकड़ी के गुलदस्ते, ऊन से बनी फूलों की मालाएं आदि बना रहे हैं। अब केंद्र से इन सभी उत्पादों का विक्रय किया जाएगा। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने बताया कि बंदियों ने मशरूम उत्पादन कर विक्रय से प्राप्त लाभांश की धनराशि को स्वायत्त सहकारिता समिति में जमा किया। इस धनराशि से बांस, लकड़ी, ऊन एवं अन्य सामग्री और उपकरणों का क्रय किया।गया और वे इनसे उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed