{"_id":"bc016f970ed8b836c42dedc153da67b2","slug":"pro-arrived-at-school-annual-function-bonafaid-pushpesh-pant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनाफाइड स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचे प्रो. पुष्पेश पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनाफाइड स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचे प्रो. पुष्पेश पंत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (चौखुटिया) अल्मोड़ा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनाफाइड पब्लिक स्कूल चौखुटिया का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर जेएनयू के प्रो.पुष्पेश पंत ने कहा कि संसाधन विहीन वातावरण में बच्चों की आगे बढ़ने की जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने साल की सर्वश्रेष्ठ और स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र क्रमश: पूजा जोशी और रविशंकर को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने इस दिशा में बोनाफाइड स्कूल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्कूली प्रतियोगिताओं में पिछड़ने वाले बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि वह निराश हुए बिना अपना प्रयास जारी रखें। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रो. पंत ने बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों का अवलोकन किया और अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्कूल के प्रबंधक पुष्कर कांडपाल और प्रधानाचार्या लक्ष्मी जोशी ने प्रो. पंत का स्वागत करते हुए स्कूल की गतिविधियों तथा उपलब्धियों के बारे में बताया। शिक्षिका नीमा मनराल, गिरीश नैलवाल और दिनेश खंसिली आदि ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का स्वागत किया। संचालन हेमंत कुमार ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर डा. कुलदीप सिंह बिष्ट, उमराव नेगी, शिवकुमार, दिनेश नेगी, नीमा कैड़ा, दीपिका तिवारी, हेमलता शाह, रेनू नैनवाल, कमलेश, हेमलता कांडपाल आदि मौजूद थे। अंत में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम रहे अदिती पांडे, दिवस जोशी, आयसा बानो, हर्षित बिष्ट, निकिता रावत, नैनसी यादव, अंतरा नेगी, हर्षिता वर्मा, आस्था जोशी, वैशाली परिहार, तुषार कैड़ा आदि को पुरस्कृत किया गया।