फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Priyanka Gupta won the crown of Miss Sawan

प्रियंका गुप्ता ने जीता सावन सुंदरी का ताज

Mon, 10 Aug 2015 12:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सावन मेले में काफी महिलाओं ने भाग लिया। नंदादेवी मंदिर स्थित गीता भवन में हुए कार्यक्रम के तहत कई प्रतियोगिताएं भी हुई।

विज्ञापन


प्रियंका गुप्ता ने सावन सुंदरी का ताज जीता। मेहंदी में रेनू ठाकुर और ऐपण प्रतियोगिता में मोनिका अग्रवाल अव्वल रहीं। मुख्य अतिथि डा. उषा यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


सावन सुंदरी प्रतियोगिता में प्रियंका गुप्ता प्रथम, प्रीति कपूर द्वितीय और गीता कांडपाल तृतीय स्थान पर रहीं। लीला खोलिया को विशेष पुरस्कार दिया गया। निर्णायक प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा, लता शाह थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदी प्रतियोगिता में रेनू ठाकुर, कंचन भट्ट द्वितीय और प्रिया साह ने तृतीय स्थान पाया। मंजू अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अनिता गुप्ता, सरिता अग्रवाल निर्णायक थे।

 ऐपण प्रतियोगिता में मोनिका अग्रवाल, किरन साह, प्रभा साह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। डा. प्रतिभा वर्मा, लता शाह, नमिता तिवारी निर्णायक थीं। अव्वल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिए।

मुख्य अतिथि डा. उषा यादव ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में महिलाओं का विशेष योगदान है। भावी पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी देने और आदर्श नागरिकों के निर्माण को महिलाएं आगे आएं।

उन्होंने महिलाओं से पहाड़ के मुद्दों पर और पर्यावरण की सुरक्षा को एकजुट होने का आह्वान किया। डा. कविता सामा, डा. कविता सामा ने छोटे और शिक्षित परिवार पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विशेषकर महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि परिवार नियोजन के तरीके अपनाएं जाएं और बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का आभार जताया।


संचालन संस्था की सचिव पुष्पा सती ने किया। इस मौके पर लता बोरा, निर्मला जोशी, रमा जोशी, शांति शाह, रीता जोशी, मंजू रावत, सभासद सिम्मी धवन आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed