फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Private schools begin scrutiny

जिले में निजी विद्यालयों की जांच शुरू

Tue, 27 Mar 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 27 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन

सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड से संबद्ध जिले के लगभग 200 निजी विद्यालयों की जांच शुरू हो गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारियों को प्रदेश सरकार की ओर से मांगे गए विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


 दरअसल तीन दिन पूर्व प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने मुख्य शिक्षाधिकारी को जिले में सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की जांच के आदेश दिए थे। जिसमें छात्रों से पुन: प्रवेश आदि की फीस वसूलने, विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता, शिक्षकों को दी जाने वाली सुविधा पीएफ, ग्रेच्युटी, पेंशन अवकाश आदि सुविधाओं के अलावा शिक्षकों और स्टाफ को मानकों के अनुसार वेतन दिया जा रहा या नहीं, एससी, एसटी छात्रों के प्रवेश संबंधी जानकारी आदि कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


जिसके बाद मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने खंड शिक्षाधिकारियों को इन बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षामंत्री द्वारा निजी विद्यालयों की जांच के निर्देश के बाद निजी विद्यालयों के संचालकों और प्रबंधकों में हड़कंप मंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि कक्षा एक से 12वीं तक जिले मेें लगभग दो सौ निजी स्कूल हैं। शिक्षामंत्री के निर्देश के बाद सभी स्कूलों की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को कहा गया है। जांच पूरी होने में करीब हफ्ते भर का समय लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed