{"_id":"61293d258ebc3e79de062572","slug":"private-hospital-accused-of-sexual-harassment-case-filed-almora-news-hld4359727123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने जबरदस्ती अप्रशिक्षित कर्मचारियों से जांच कराने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर निजी अस्पताल और दो कर्मियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने जीवन ज्योति अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी। महिला का आरोप है कि अस्पताल में उसकी एचएसजी ट्यूब जांच की गई। जांच से पहले उसकी सहमति नहीं ली गई थी, जबकि जांच करने वाले कर्मचारी प्रशिक्षित भी नहीं थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी जांच पुरुष कर्मचारी से कराई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि गर्भ संबंधित जांच में महिला की सहमति नहीं लेने का आरोप था। बगैर सहमति के जबर्दस्ती जांच कराने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल के दो कर्मचारियों के खिलाफ धारा 354, 509 और 34 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल के कार्मिक बीरबल और गुलनाज को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़िता ने अस्पताल के डॉक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच सीएमओ कार्यालय को भी भेजी गई है।
महिला की तहरीर पर दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-पंकज भट्ट, एसएसपी
महिला के आरोप बेबुनियाद है। पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है। पुलिस को दोनों पक्षों को सुनकर जांच करनी चाहिए थी।
-डॉक्टर विनीता जोशी, प्रबंधक जीवन ज्योति अस्पताल