{"_id":"5de2af958ebc3e54d979839b","slug":"primary-teachers-union-raised-demand-to-restore-old-pension-scheme-ranikhet-news-hld366107570","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग
विज्ञापन
बीईओ को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, छटे केंद्रीय वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने सहित तमाम मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की अनुसंशाओं में भी संशोधन करने की मांग उठाई है। ऐसा नहीं होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
खंड शिक्षा अधिकारी के जरिये केंद्र और राज्य सरकार को भेजे ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना है कि संघ एक ओर शिक्षा की स्थिति में सुधार, बेहतर शिक्षण परिणाम आदि के लिए प्रयासरत है। इसके बावजूद उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 2006 से ही संगठन पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को कई बार ज्ञापन भेजे गए, लेकिन मांग आज तक पूरी नहीं की गई है।
इन मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांच अक्तूबर 2017 को जंतर मंतर पर धरना तक दे चुका है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की गई। तय हुआ कि शीघ्र संसद के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, ब्लाक अध्यक्ष हरीश फुलोरिया, राम सिंह जनी, संतोष पांडे, हरीदत्त पपने, प्रकाश जोशी, प्रकाश बजेठा, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो