फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Primary teachers protest, slogans against government

प्राथमिक शिक्षकों ने गांधी पार्क में दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers protest, slogans against government
गांधी पार्क में धरना के दौरान नारेबाजी करते प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली करने को लेकर जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने चौघानपाटा में जिलाध्यक्ष किशोर जोशी की अध्यक्षता में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा नियमावली में पेंशन का प्रावधान है तो राज्य सरकार प्रशासनिक आदेश से इसे कैसे बदल सकती है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने इसे छीनकर बुढ़ापा असुरक्षित कर दिया है। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांधी पार्क में एकत्रित शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला मंत्री जगदीश सिंह भंडारी ने कहा कि पेंशन कर्मचारी की जीवन भर की पूंजी और वेतन का लंबित भुगतान है और सरकार इसे छीन रही है। वहीं दूसरी ओर विधायक, सांसद एक दिन के लिए भी पद पर रहें तो उन्हें लाखों रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष किशोर जोशी ने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल पांच साल के लिए जनता की सेवा करते हैं फिर भी उन्हें पेंशन का लाभ मिल रहा है। लेकिन शिक्षक, कर्मचारी विभाग में 30 साल से अधिक समय तक सेवा करते हैं लेकिन उनको पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा जो कि न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जूनियर शिक्षक संघ ने भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रहे धरने को समर्थन दिया और नई पेंशन योजना को शिक्षकों के साथ छलावा बताया। धरने पर चंदन सिंह बिष्ट, डॉ. मोहन चंद्र पांडे, सुरेंद्र सिंह भंडारी, अनिल कांडपाल, शिवदत्त तिवारी, गणेश भंडारी, मनोज बिष्ट, मनोज शर्मा, प्रकाश मेहता, प्रकाश जोशी, राकेश बिष्ट, पवन उपाध्याय, बलवंत अधिकारी, गिरीश नेगी, प्रदीप सती, अर्जुन सिंह बिष्ट आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed