फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations for the royal procession have gathered pace, with an initiative to include Ranikhet in the pilgrimage route.

Almora News: राजजात की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, रानीखेत को यात्रा मार्ग में शामिल करने की पहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the royal procession have gathered pace, with an initiative to include Ranikhet in the pilgrimage route.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मां नंदा देवी राजजात यात्रा समिति ने चिलियानौला में बैठक कर यात्रा की रूपरेखा, समन्वय और संभावित व्यवस्थाओं पर मंथन किया। बैठक में रानीखेत क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष अरुण रावत ने सुझाव रखा कि राजजात यात्रा का एक पड़ाव चिलियानौला में भी रखा जाए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि रानीखेत धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यात्रा यहां पहुंचने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और स्थानीय पर्यटन व व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग में किसी नए पड़ाव को शामिल करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके लिए क्षेत्र की संबंधित समितियों के साथ समन्वय कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पर नियमानुसार विचार होने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। बैठक में यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर भी सहमति बनी। बैठक में समिति महासचिव भुवन नौटियाल, अशोक डिमरी, डॉ. संजय तिवारी, रणजीत सिंह, केसी सती, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश नैनवाल, राजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed