फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations for the 135th Nanda-Sunanda Festival in full swing in Ranikhet

Almora News: रानीखेत में 135वें नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां तेज

Sun, 24 Aug 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 24 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the 135th Nanda-Sunanda Festival in full swing in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी माधवकुंज राय इस्टेट से कदली वृक्षों का चयन कर उन्हें विधि-विधान के साथ आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को महोत्सव समिति के पदाधिकारी और सदस्य माधवकुंज राय इस्टेट पहुंचे और यहां कदली वृक्षों का टीका, चंदन, लाल-सफेद वस्त्र बांधकर अभिषेक कर आमंत्रण विधि पूरी की। पिछले कई वर्षों से मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा स्थापना के लिए कदली वृक्ष माधवकुंज राय इस्टेट निवासी विमल भट्ट के निवास परिसर से ही लाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष समिति के सदस्य यहां आकर कदली वृक्षों का आमंत्रण करते हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि 28 अगस्त सुबह पूजा-अनुष्ठान और शोभायात्रा के साथ आमंत्रित कदली वृक्षों को मां नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया जाएगा। यहां प्रतिमा निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अगस्त को नंदाष्टमी पर मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर समिति संरक्षक हरीश लाल साह, महासचिव गौरव भट्ट, भुवन चंद्र साह, प्रमोद कांडपाल, मुकेश साह, पंकज साह, अनिल वर्मा, विमल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed