फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations for Nanda Devi fair complete, Chief Minister Dhami will inaugurate it today

Almora News: नंदादेवी मेले की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Nanda Devi fair complete, Chief Minister Dhami will inaugurate it today
अल्मोड़ा। नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि अपराह्न 3:30 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इससे पूर्व ड्योढ़ी पोखर से सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन


मां नंदादेवी मेला समिति के मुख्य संयोजक व सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि 28 अगस्त को तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नंदादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मेले का शुभारंभ करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा होंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल होंगे। तीन सितंबर को मां नंदा सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकलेगी। मेले के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, नारायण थापा और चंदन नैनवाल के नेतृत्व में कुमाऊंनी झोड़ा, बैर, भगनौल और अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

स्टार नाइट में लोक गायिका माया उपाध्याय, इंदर आर्या, प्रकाश काहला, हेमा ध्यानी कई प्रसिद्ध कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मेला परिसर में व्यापारी दुकानें सजाने लगे हैं। इधर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने भी मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेले में होने वाले कार्यक्रम

28 अगस्त- सुबह 11 बजे ड्योढी पोखररेस पल्टन बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर तक विद्यालयी सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकलेगी। शाम छह बजे नृत्य प्रतियोगिता का सेमीफाइनल। आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


29 अगस्त- दोपहर 12 बजे हास्य व्यंग (लाफ्टर शो)। एक बजे माता की चौकी। शाम सात बजे नटराज डांस इंस्टीटूयूट अल्मोड़ा की प्रस्तुति। शाम आठ बजे स्टार नाइट।

30 अगस्त- सुबह 11 बजे से महिला झोड़ा प्रस्तुति और प्रतियोगिता। शाम सात बजे दिशा एकेडमी धारानौला की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। आठ बजे जीविका म्यूजिक ग्रुप की प्रस्तुति। 8: 30 बजे स्टार नाइट होगा।

31 अगस्त- दोपहर 12 बजे माता की चौकी। तीन बजे कवि सम्मेलन, शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 8: 30 बजे स्टार नाइट होगी।

01 सितंबर- तीन बजे महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिता होगी। छह बजे रंगारंग कार्यक्रम होंगे। आठ बजे स्टार नाइट होगी।

02 सितंबर- तीन बजे विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम। आठ बजे स्टार नाइट होगी।

03 सितंबर- अपराह्न 3: 30 बजे मां की शोभा यात्रा निकलेगी। साम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आठ बजे स्टार नाइट होगी।


कदली वृक्ष आमंत्रित करने को चौरासी पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed