{"_id":"667b1ea32b2a78bab105f116","slug":"prd-soldiers-will-soon-get-honorarium-almora-news-c-232-1-alm1004-113713-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पीआरडी जवानों को जल्द मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पीआरडी जवानों को जल्द मिलेगा मानदेय
Wed, 26 Jun 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मार्च महीने से बिना मानदेय के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को जल्द मानदेय मिलेगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वित्त सचिव को इसके निर्देश दिए हैं।
प्रांतीय रक्षक दल में कार्यरत जवानों को मार्च महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। युवा कल्याण विभाग को पीआरडी जवानों को मानदेय देने के लिए बजट नहीं मिल सका है। यहां तक कि बिनसर अभयारण्य में वनाग्नि की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल और एक मृतक को भी मानदेय नहीं मिल सका। इस मामले को संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते 23 जून के अंक में वनाग्नि प्रभावित पीआरडी जवानों को दो महीने से नहीं मिला वेतन शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को चंपावत में जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वित्त सचिव को जल्द पीआरडी जवानों को मानदेय के भुगतान के लिए बजट जारी करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे पीआरडी के जवान पिछले दो महीने से मानदेय का भुगतान न होने के कारण आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। संवाद