फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prakash Joshi sworn in as Leader of the 24th Leader in Almora

अल्मोड़ा में प्रकाश जोशी ने ली पालिका के 24वें अध्यक्ष की शपथ

Mon, 03 Dec 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 03 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Prakash Joshi sworn in as Leader of the 24th Leader in Almora
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को शपथ दिलाते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं की सबसे पुरानी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने चौबीसवें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पहले जोशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित 13 सभासदों ने शपथ ली। समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष जोशी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और प्रेम उन्हें मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर की सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


रैमजे प्रांगण में हुए समारोह में जोशी ने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उनकी आने वाली पीढ़ी भी जनता की कृतज्ञ रहेगी। उन्होंने जनता, कर्मचारियों समेत विभिन्न संगठनों का आभार जताया और कहा कि पालिका की वित्तीय स्थिति सुधारने का काम जारी रहेगा। नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारी नगर को सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लाला बाजार अतिक्रमण के चलते सब्जी मंडी हो गई है। जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वेंडर्स जोन के लिए स्थान उपलब्ध कराएं। सब्जी के फड़ों को हटाकर वेंडर जोन में स्थापित किया जाएगा। डीएम और एसडीएम से अतिक्रमण हटाने में भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भूमिगत कूड़ेदान, सिटी बस संचालन, सीवर लाइन, धर्मशाला निर्माण, ट्रक स्टैंड, टाउन हाल, स्वच्छता के लिए काम जारी रहेगा। बंदर और लावारिस कुत्तों से निजात दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष से प्राधिकरण समाप्त करने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही जल मूल्य मीटर रीडिंग से वसूलने के लिए जल मीटर लगाने में सहयोग की अपील की। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि नगर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार अल्मोड़ा नगर के विकास के लिए कटिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सासद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी नगर के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संचालन उपजिलाधिकारी विवेक राय और सभासद राजेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मनोज तिवारी, पालिका के ईओ श्याम सुंदर आदि मौजूद थे। 


नवनिर्वाचित सभी 13 वार्डों के सभासदों ने ली शपथ 
अल्मोड़ा। समारोह में सेलाखोला वार्ड की सभासद दीपा साह, रैलापाली की  रेखा अल्मियां,  दुगालखोला की आशा रावत, मुरलीमनोहर की दीप्ति सोनकर,  रामशिला वार्ड की तरन्नुम बी, बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी,  राजपुर के सचिन कुमार आर्या,  नंदादेवी के राजेंद्र तिवारी,  बालेश्वर वार्ड के जगमोहन बिष्ट,  एनटीडी के सौरभ वर्मा, त्रिपुरासुंदरी के विजय पांडे, लक्ष्मेश्वर के अमित साह, विवेकानदपुरी के हेम चंद्र तिवारी ने समारोह में शपथ ग्रहण की। 


समारोह में मौजूद रहे सभी दलों के लोग 
अल्मोड़ा। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के अध्यक्ष पद के पराजित उम्मीदवार कैलाश गुरुरानी, अख्तर हुसैन के अलावा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,  भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत कार्की, बार के अध्यक्ष महेश परिहार,  पूर्व अध्यक्ष चामू सिंह घस्याल, शेखर लखचौरा,  व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, सिकंदर पवार, राजेंद्र बाराकोटी, विनोद वैष्णव, दर्शन रावत, सुनील अग्रवाल, थ्रीश कपूर, आनद सिंह बगडवाल, दयाशंकर टम्टा, आनंद सिंह ऐरी, डा. जेसी दुर्गापाल, किरन पंत समेत पूर्व सभासद,  आम जनता, विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed