{"_id":"8799ea1f696a9ad0c6bf3ff47bc81289","slug":"pradyumbn-and-ajay-became-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युमभन और अजय बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युमभन और अजय बने चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। अल्मोड़ा में पर्यावरण जागरूकता बर्न फैट नाट फ्यूल साइकिल रैली निकाली गई।
शिखर तिराहे से शुरू हुई साइकिल रेस का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि डीएम सविन बंसल ने किया। रेस लक्ष्मेश्वर, पांडेेखोला, लोअर मालरोड होते हुए करबला पहुंचकर स्वामी विवेकानंद विश्राम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। 19 वर्ष से कम आयु के बालकों की रेस में प्रद्युम्न भट्ट प्रथम, अमान उल्ला जिन्नाह द्वितीय, ध्रुव रावत तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में अजय मित्र बिष्ट प्रथम, विनोद चंद्र भट्ट द्वितीय, विक्की क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहे।
अव्वल प्रतिभागियों को डीएम और रामकृष्ण मिशन के स्वामी सोम देवानंद ने पुरस्कार बांटे। निर्णायक जयमित्र बिष्ट, नंदन सिंह रावत, लियाकत अली, श्याम मन्नू भट्ट, हुकुम सिंह रावत थे। इस मौके पर सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीओ कांति बल्लभ, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी, पीएस पथनी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, आनंद सिंह बगडवाल, श्याम भट्ट, सिकंदर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
एबीवीपी ने एसएसजे परिसर में स्वामी विवेकांद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और शोभा यात्रा निकाली। गांधी पार्क में युवा सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम, नगर अध्यक्ष बलवंत, कुमाऊं सह संयोजक रविशंकर गुसाई, जिला संयोजक अशोक सवनाल, मनीष बिष्ट, कमलेश भाकुनी, गणेश बगडवाल, ललित बिष्ट, चंदन गैड़ा, छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षित पांडे, मुकेश बनकोटी आदि मौजूद थे। आप के युवा मोर्चा कर्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वामी जी को याद किया। उधर रामलीला मैदान सोमेश्वर में भी स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। विहिप, एबीवीपी और एकल विद्यालय ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता करते हुए जयंत कैड़ा ने विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। जिला प्रचारक राजपुष्प ने भी विचार रखे। बाद में सोमेश्वर बाजार में रैली निकाली गई और प्रसाद बांटा गया।