फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pradhan Protest Over Manrega Issue

मनरेगा भुगतान को लेकर प्रधानों ने ताड़ीखेत, द्वाराहाट ब्लाक में जड़े ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Protest Over Manrega Issue
ताड़ीखेत ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी करते प्रधान संगठन के लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। मनरेगा के तहत किए गए कामों का भुगतान न होने से खफा प्रधान संगठन का गुस्सा फूट गया। प्रधान संगठन जिला शाखा के आह्वान पर बुधवार को जिले के 11 ब्लाक मुख्यालय कार्यालयों में तालाबंदी की गई। हवालबाग के प्रधानों ने क्षेत्र पंचायत हवालबाग कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भुगतान न होने पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तालाबंदी के चलते ब्लाक कार्यालयों में कामकाज पर असर पड़ा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत किए गए कामों का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे मनरेगा के मजदूरों को भारी परेशानियां हो रही है। नए शिक्षा सत्र में कई मजदूरों को अपने बच्चों की स्कूल फीस चुकानी है। कई को बैंक ऋण की किश्त चुकानी है। मनरेगा में किए गए कामों का भुगतान न होने से उन्हें भारी दिक्कतें हो रही हैं। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी ने आरोप लगाया कि मनरेगा में मिस्त्री और मैटिरियल का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है। सरकार भी भुगतान करने में लापरवाही बरत रही है। भुगतान न होने से प्रधानों के साथ काम करने वाले मजदूरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। मजदूर उनसे रोजोना भुगतान करने का तकाता कर रहे हैं। भुगतान न होने से रोष बढ़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो प्रधान ब्लाक मुख्यालय कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगठन जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, अर्जुन बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष देव सिंह भोजक, विनोद कनवाल, अमित साह, गोपाल तिवारी, सुंदर मटियानी, विमल कुमार, गौरव कांडपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधानों ने ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लाक में जड़े ताले
रानीखेत/द्वाराहाट। मनरेगा में श्रमिकों और सामग्री अंश की धनराशि का एक वर्ष बाद भी भुगतान नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। ताड़ीखेत और द्वाराहाट में प्रधान संगठन ने ब्लाक मुख्यालय में ताले जड़ दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से प्रधानों को श्रमिकों के कोपभाजन बनना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने के बावजूद सरकार और शासन की नींद नहीं टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संगठन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने भी ब्लॉक में तालाबंदी की। ताड़ीखेत में अध्यक्ष प्रमिला देवी, जानकी देवी, ईश्वर प्रकाश, शीला डोगरा, देवेंद्र सिंह, ईश्वर प्रकाश, कीर्ति, मनोज सिंह ऐरड़ा, लछी राम द्वाराहाट में प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, दीवान सिंह अधिकारी, सतीश उपाध्याय, गणेश आगरी, सुमन आर्या, रेखा गोस्वामी, प्रेम लता तिवारी, मीनाक्षी, पूजा आगरी, महेंद्र सिंह रावत, संतोष चौधरी, योगेश भट्ट आदि प्रधान मौजूद रहे।

द्वाराहाट विकासखंड मुख्यालय में तालाबंदी करते प्रधान। संवाद

द्वाराहाट विकासखंड मुख्यालय में तालाबंदी करते प्रधान। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed