फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prabhatferi came out on Gandhi and Shastri Jayanti

गांधी और शास्त्री जयंती पर निकली प्रभातफेरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Prabhatferi came out on Gandhi and Shastri Jayanti
गांधी और शास्त्री जयंती पर अल्मोड़ा में निकली प्रभातफेरी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115वीं जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह नंदादेवी मंदिर प्रांगण से छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रभातफेरी निकाली। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि देशहित के लिए महात्मा गांधी और शास्त्री के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि दोनों महापुरुषों की सादगी और उच्च विचारों से सीख लेनी होगी। इस अवसर पर अख्तर हुसैन, केवल सती, जमन सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि ने विचार रखे। भातखंडे संगीत महाविद्यालय के कर्मियों ने गांधीजी का प्रिय भजन गाया। यहां मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, कोषाधिकारी प्रकाश पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, भीम सिंह मेर, शशिमोहन पांडे, रवि रौतेेला, कैलाश गुरुरानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह निकली प्रभातफेरी में स्कूली बच्चों के अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, एडीएम बीएल फिरमाल, सीईओ जगमोहन सोनी, डीईओ एचबी चंद आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में ईओ श्याम सुंदर, डा. दीपाकंर डेनियल, सभासद अमित साह, हेम तिवारी, डीईओ (बेसिक) राय साहब यादव, लोनिवि ईई बीसी पंत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed