फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Postal workers on strike, protest against government

मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाक कर्मचारी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Postal workers on strike, protest against government
अल्मोड़ा। 13 सूत्री मांगों और केंद्र सरकार के कर्मचारी, किसान और मजदूर विरोधी रवैये को लेकर डाक कर्मचारियों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के करीब 1200 से अधिक डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारी महासंघ और नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज नई दिल्ली के आह्वान पर हड़ताल पर रहे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार कर्मचारी, किसान और मजदूर विरोधी रवैया अपनाए हुए है। कर्मचारी लंबे समय से 13 सूत्रीय मांग उठाए हुए हैं, लेकिन मांगों पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करेगी तो वह कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के नेताओं ने बताया कि अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के सभी 53 डाकघरों समेत 418 शाखाओं के 1200 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान डाकघरों में लेन-देन, रेलवे बुकिंग, जीवन बीमा, आधार संशोधन समेत विभिन्न कार्य ठप रहे। सभा की अध्यक्षता पीसी कांडपाल और संचालन एचएस कोरंगा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी के प्रांतीय अध्यक्ष बीपी डंगवाल, मंडलीय अध्यक्ष पीसी कांडपाल, सचिव टीएस बगड़वाल, पोस्टमैन और एमटीएस यूनियन के मंडलीय सचिव पीसी मिश्रा, ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव जय गिरि गोस्वामी, जीसी पांडे, बीबी तिवारी, भवानी गुजियाल, तनुजा बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर रानीखेत और द्वाराहाट में भी पोस्ट ऑफिस बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed