{"_id":"5cd86444bdec22073c2c7944","slug":"post-mortem-of-recruit-devendra-s-body-in-presence-of-army-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अफसरों मौजूदगी में रिक्रूट देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अफसरों मौजूदगी में रिक्रूट देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम
Sun, 12 May 2019 11:51 PM IST
दीपक नेगी
रानीखेत (अल्मोड़ा)।
रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 12 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
रिक्रूट देवेंद्र सिंह सम्मल का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) में स्वीमिंग का प्रशिक्षण लेते समय पुल में डूबने से जान गंवाने वाले 19 वर्षीय रिक्रूट के शव का रविवार को राजकीय अस्पताल में पुलिस व सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। सैन्य अस्पताल में रिक्रूट को गार्ड ऑफ आनर देने के बाद सेना के वाहन से शव को उसके गांव भेज दिया है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शनिवार को अपराह्न रिक्रूट नैनीताल जिले के बबियाड़ गांव निवासी देवेंद्र सिंह सम्मल (19) पुत्र स्व. शिवराज सिंह तैराकी का प्रशिक्षण ले रहा था। इसी दौरान वह अचानक स्वीमिंग पूल में डूब गया। रिक्रूट के डूबने की सूचना के बाद सेना के लोग उसे सैन्य अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी पहले ही उसकी मौत चुकी थी। रविवार को पुलिस और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सैन्य अस्पताल में उसे गार्ड ऑफ आनर देकर सैन्य वाहन से शव को उसके गांव के लिए रवाना कर दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का भाई तारा सिंह, चाचा जीवन सिंह, संतोष सिंह सम्मल आदि भी मौजूद रहे।
बचपन से ही था सेना में जाने का शौक
रिक्रूट देवेंद्र सिंह सम्मल के भाई तारा सिंह ने बताया कि देवेंद्र को सेना में जाने का शौक बचपन से ही था। दो माह पूर्व 25 मार्च को वह सेना में भर्ती हुआ। इसके लिए वह सुबह और शाम रोज कड़ी मेहनत कर रहा था। चाचा जीवन सिंह ने बताया कि सेना में जाने के चक्कर में देवेंद्र ने बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा तक नहीं दी, हालांकि वह पढ़ाई में भी काफी होशियार था। शनिवार की शाम पौने पांच बजे गांव में उन्हें हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन
25 मार्च को घर पर मनी थी खुशियां
मृतक रिक्रूट देवेंद्र सिंह तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। दोनों भाई घर पर ही रहते हैं, जबकि दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है। 25 मार्च को जब देवेंद्र सेना में भर्ती हुआ तो मां गोमती देवी सहित परिजनों ने जमकर खुशियां मनाई, लेकिन किसे मालूम था कि दो महीने बाद ही देवेंद्र उन्हें छोड़कर चला जाएगा।