फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news: people will get work.

Almora News: रानीखेत केआरसी में दो नवंबर को होगी पूर्व सैनिकों की भर्ती

Mon, 23 Oct 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Positive news: people will get work.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को फिर से डीएससी में सेवा का अवसर मिलेगा। केआरसी रानीखेत में दो नवंबर को दोनों रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

केआरसी भर्ती कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 नवंबर 2021 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन


यह है भर्ती कार्यक्रम
- एक नवंबर को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।
- दो नवंबर को सुबह 5:30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
अभ्यर्थी को भर्ती में शामिल होने के लिए डिस्चार्ज बुक, एजीआई, एक्सटेंडेड इनश्योरेंस प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होगी। साथ ही एक्स टीए पर्सनल के लिए एटीसी प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed