फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   positive news in district.

Almora News: किसानों को कुट्टू से बनने वाले उत्पादों से आय अर्जित करने के तरीके बताए

Mon, 09 Jun 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण व सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल (जीबीपीएनआईएचईएसडी) और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चंपावत की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय हिमालय मिशन (एनएमएमएस) के वित्तपोषित परियोजना के तहत दारमा घाटी का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने जीवंत गांवों दर, नगलिंग, बालिंग, दुक्तू, दांतू और तिदांग का दौरा किया।
विज्ञापन

डुक्तू गांव में तीन दिनी सर्वेक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान समयरेखा और ग्राम संसाधन मानचित्र तैयार किए गए। किसानों को स्थानीय फसलों जैसे कुट्टू और हरे कुट्टू से बनने वाले मूल्यवर्धित उत्पादों का डेमो (प्रदर्शन) भी दिखाया गया।
विज्ञापन

उन्हें प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से आय अर्जित करने की जानकारी दी गई। टीम का मानना है कि यह पहल समुदायों में जागरूकता और क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे जलवायु-संवेदनशील कृषि और वन-आधारित संसाधनों के माध्यम से सतत आजीविका को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता डॉ. शैलजा पुनेठा और डॉ. दीपाली तिवारी ने की। राम सिंह सोनल, रवींद्र दुगताल ने कृषि व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। इस दौरान शोधकर्ता टीम में निधि जोशी, पूजा ओली, प्रेरणा जोशी और विवेक सिंह रावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed