फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   positive news in district.

Almora News: जिले के टू एमएलडी, एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगेंगे

Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
अल्मोड़ा। जिले में स्थापित टू एमएलडी, एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे, उत्तराखंड से मॉनिटरिंग विशेषज्ञ / नोडल अधिकारी, रोहित जयाड़ा ने बुधवार को एसटीपी में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।


इस दौरान रोहित जयाड़ा ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड राज्य में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी पर लगाए जाने वाले रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटशन एवं मॉनिटरिंग संबंधित सूचना कार्यदायी संस्था उत्तराखंड जल संस्थान के प्रतिनिधियों को दी। रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाने के बाद उक्त एसटीपी के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा राज्य और केंद्र स्तर पर की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तराखंड राज्य में कुल 18 एसटी पी प्लांट (1 एमएलडी क्षमता से ऊपर ) में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किए जा रहे हैं। इस दौरान गीता भाकुनी, जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्जुन सिंह नेगी, उक्त कार्य के क्रियान्वयन के लिए नामित फर्म के प्रतिनिधि मयंक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed