{"_id":"67ead60c7e8caff8a70fb82b","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-126221-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाजार में पहुंचने लगा काफल बिक रहा 400 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाजार में पहुंचने लगा काफल बिक रहा 400 रुपये किलो
Mon, 31 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पहाड़ का रसीला फल जंगलों से बाजार तक तो पहुंचा लेकिन अभी यह आम लोगों की पहुंच के बाहर है। आसमान छू रहे काफल के दाम से लोग चाह कर भी अपना पसंदीदा फल नहीं चख पा रहे हैं। चैत में पकने वाले काफल बाजार में 400 रुपये किलो बिक रहा है।
काफल रसीला होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी युक्त है। जिले में धौलछीना, शहरफाटक, जागेश्वर, अंडोली, लमगड़ा क्षेत्र में पाया जाता है। जो यहां के लोगों की आजीविका का भी जरिया है। लमगड़ा से काफल बेचने नगर में पहुंचे दीवान राम ने बताया कि इस बार काफल की फसल ठीक हुई है लेकिन अभी कई जगह फल पूरी तरह पका नहीं है। दूसरे क्षेत्रों से भी काफल बाजार पहुंचेगा तो इसके दाम में भी गिरावट आएगी। संवाद