फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   positive news in district.

Almora News: जिला अस्पताल की सफाई के लिए खर्च किए जाएंगे 20 लाख

Mon, 28 Apr 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
बागेश्वर। सफाई व्यवस्था को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन 20 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से आए दिन लोग शिकायतें करते रहते हैं। कुछ समय पूर्व सीएमओ को निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था में खामियां मिली थी। उन्हें पता चला कि अस्पताल में साफ-सफाई करने वाले ठेकेदार का अनुबंध समाप्त हो गया है इस कारण अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा रहता है। सीएमओ ने सीएमएस को जल्द अस्पताल में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अस्पताल परिसर में जान बूझकर गंदगी फैलाने वालों पर सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाकर कार्रवाई करने को कहा था। सीएमओ को कहना है कि अस्पताल साफ और स्वच्छ रहना चाहिए।
विज्ञापन

शौचालयों में रहती है गंदगी
बागेश्वर। जिला अस्पताल के शौचालयों में सर्वाधिक गंदगी रहती है। यहां आने वाले रोगी, तीमारदार गंदगी को साफ नहीं करते है। अस्पताल प्रबंधन ने जगह- जगह सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील लिखकर जगह- जगह चस्पा किया है। इसके बाद भी लोग अस्पताल प्रबंधन का सहयोग नहीं करते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में खामियां मिली थी। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल कर्मियों को भी सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. एके शर्मा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed