फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news.

रानीखेत में एक माह के भीतर अस्तित्व में आ जाएगा स्वीकृत एआरटीओ कार्यालय : मंत्री दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Political news.
रानीखेत में मंत्री चंदन राम दास का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। परिवहन मंत्री चंदन राम दास का पर्यटन नगरी पहुंचने पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केमू स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ मंत्री रोडवेज डिपो पहुंचे। यहां कर्मचारी संगठनों ने उनका स्वागत किया और उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री ने आश्वासन दिया कि रानीखेत में स्वीकृत एआरटीओ कार्यालय एक माह में अस्तित्व में आ जाएगा। इसके लिए प्रशासन को भूमि जल्द तलाशनी होगी या फिर वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि मंत्री के प्रयासों से ही रोडवेज डिपो का विलय रुका है। मंत्री दास बाजार होते हुए रोडवेज डिपो कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों, तकनीकी कर्मचारियों की कमी और जीर्णशीर्ण डिपो भवन की समस्या मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री ने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाद में कार्यकर्ताओं की बैठक में भी समस्याएं उठीं। मंत्री ने कहा कि एक माह के भीतर रानीखेत का एआरटीओ कार्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। कांग्रेस सरकार में इसकी घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन दर्शन बिष्ट ने किया। वहां वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, रोहित शर्मा, शशांक रावत, विमल भट्ट, दीप भगत, शंकर ठाकुर, कमल कुमार, मदन माहरा आदि थे।

मंत्री बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव द्वाराहाट कांडे पहुंचे मंत्री
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चंदन राम दास का पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री मूल रूप से द्वाराहाट ब्लॉक के कांडे गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व सोमवार की शाम यहां मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्थानीय लोनिवि विश्राम गृह में पूर्व विधायक महेश नेगी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपे। मंगलवार को कांडे गांव में ग्रामवासियों ने चौपाल लगाकर मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। मंत्री ने कहा कि पैतृक गांव के आशीर्वाद से ही इस पद पर पहुंच पाया हूं। इसके बाद मंत्री का जालली में मंडल अध्यक्ष जनार्दन पांडे की अध्यक्षता में भी स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक महेश नेगी, विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, कुमाऊं सहकारी संघ अल्मोड़ा-बागेश्वर के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, शैलू साह, जगदीश बुधानी, युगल किशोर आर्य, प्रताप बिष्ट,विवेक तिवारी, बॉबी किरौला, संजू मठपाल, मोहन बिष्ट, तारी राम, रमेश राम, मनोहर आर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed