फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   political news in district.

आतंकवादियों को देश कभी माफ नहीं करेगा : कोश्यारी

Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
political news in district.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हिंदुओं की नृशंस हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों कोेे कभी माफ नहीं करेगा। कोश्यारी अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत रानीखेत पहुंचे। यहां चिलियानौला में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका संकल्प उत्तराखंड को आदर्श प्रदेश बनाना है। इसके लिए राज्य से पलायन रोकना, समाज में बढ़ती बुराइयों पर नियंत्रण रखना और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी और प्राथमिकता है। उन्होंने इसके लिए सभी लोगों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कोश्यारी ने कहा कि उनका बाकी जीवन उत्तराखंड को गंगा जैसा पावन, हिमालय जैसा स्वच्छ बनाने के लिए समर्पित रहेगा। इस मौके पर विधायक प्रमोद नैनवाल, मोहन नेगी, दीप भगत, विमल भट्ट, ललित मेहरा, नरेंद्र रौतेला, संदीप गोयल, दीप्ति बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ककड़खेत गांव भी पहुंचे कोश्यारी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दौरेे पर शुक्रवार को द्वाराहाट ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र नौबाड़ा के ककड़खेत गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार कर ही पलायन को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन, गोट वैली, मत्स्य पालन, कीवी उत्पादन, होम स्टे, जैविक खेती आदि से संबंधित योजनाओं पर सरकार सब्सिडी दे रही है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल का वाद्ययंत्रों के बीच फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। उनके साथ रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, भाजपा नेता अनिल शाही, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, गिरीश चौधरी, विजय बजेठा, महिपाल किरौला, विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed