फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police to crack down on drug peddlers: DIG

नशे के धंधेबाजों पर शिकंजा कसेगी पुलिस : डीआईजी

Wed, 27 Dec 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 27 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police to crack down on drug peddlers: DIG
पत्रकारों से वार्ता करते डीआईजी पीएस रावत। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी पीएस रावत ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए स्मैक, चरस आदि मादक पदार्थों का धंधा करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। साथ ही दुर्घटनाएं रोकने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। तेज गति से और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट कारों की भी चेकिंग तेज होगी और वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआईजी रावत ने कहा कि कुमाऊं में भी युवाओं में नशे की प्रवृति तेजी से बढ़ रही है। हाल में अल्मोड़ा पुलिस ने चरस और स्मैक के कई मामले पकड़े हैं। आगे भी पुलिस स्मैक, चरस सहित अन्य मादक पदार्थों का धंधा करने वालों की धरपकड़ तेज करेगी। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से होने वाली शराब की तस्करी पर रोक के लिए चेकिंग अभियान को तेज किया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि यातायात को नियंत्रण करने पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और ओवर लोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में चालक का लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब पुलिस महंगी प्राइवेट कारों की भी शंका होने पर चेकिंग करेगी। चेक करते वक्त एक अन्य पुलिस कर्मी स्मार्ट फोन से वीडियोग्राफी भी करेगा। रावत ने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में अधिक दुर्घटनाएं होंगी वहां के थानाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जाड़े के सीजन में चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं, इसे देखते हुए रात के वक्त गश्ती दल के लोग राह में मिलने वाले लोगों से उनका नाम पता और मोबाइल नंबर भी पूछेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed