{"_id":"627563ab5ee855467c0881c7","slug":"police-investigation-fast-on-salt-issue-ranikhet-news-hld46178170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन में जुटी रेगुलर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन में जुटी रेगुलर पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के थल्ला तड़ियाल (मौडाली) में अनुसूचित दूल्हे को घोड़ी से उतारने के प्रयास का मामले की जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद रानीखेत के सीओ तपेश कुमार चंद आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
थल्ला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने मंगलवार को सल्ट के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि सोमवार को उनके पुत्र विक्रम कुमार का विवाह हुआ। आरोप लगाया कि गांव के मजबाखली के कुछ पुरुष और महिलाओं ने बरात रोक ली थी। ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति का होने के कारण दूल्हे को जबरन घोड़े से उतारने की कोशिश की। आरोप है कि सवर्ण ग्रामीणों ने दूल्हे को घोड़े से नहीं उतारने पर बरातियों को मारने की भी धमकी दी थी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया था। जांच के बाद राजस्व पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच की। मामले ने तूल पकड़ा तो केस रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया। मामले की विवेचना रानीखेत सीओ तपेश कुमार चंद को सौंपी गई है।
-मामले की जांच मुझे सौंपी गई है। मुकदमा दर्ज हो गया है। अब आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने का कार्य चल रहा है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-तपेश कुमार चंद्र, सीओ रानीखेत।