फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police handed over three children who ran away from home to their relatives.

Almora News: घर से भाग रहे तीन बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police handed over three children who ran away from home to their relatives.
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना पुलिस ने परिजनों से नाराज होकर घर से भागे तीन बच्चों को उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि तीनों बच्चे थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। तीनों ही पड़ोस में रहते हैं। बच्चों को उनके परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था जिस कारण वह घर पर पत्र में हमें ना ढूंढने की बात लिखकर घर से निकल गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। चार घंटे के अंदर तीनों बच्चों को धौलछीना के निकट बेलवाल गांव मार्ग पर जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चों की उम्र लगभग 11 से 12 वर्ष के बीच है। पुलिस टीम ने बच्चों को हिदायत देते हुए सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed