{"_id":"5d5ae2f48ebc3e89d21659e8","slug":"police-chased-the-students-almora-news-hld3534370128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना के बगैर जुलूस निकालने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना के बगैर जुलूस निकालने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
चौघानपाटा में जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंचे एक छात्र को फटकारती पुलिस।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व सूचना के बगैर जुलूस निकालने चौघानपाटा पहुंचे एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के दर्जनों छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने जुलूस का आयोजन करने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और बाद में दोनों का धारा 151 के तहत चालान करके कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों जमानत पर रिहा हो गए।
जानकारी के मुताबिक एसएसजे परिसर के दो छात्रों के नेतृत्व में करीब 60-70 छात्र चौघानपाटा पहुंच गए। यह छात्र वहां से एसएसजे परिसर तक जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छात्रों को बताया कि जुलूस निकालने से पहले लिखित में सूचना देना जरूरी है।
उन्होंने छात्रों को जलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। मना करने के बावजूद जुलूस निकालने की कोशिश करने पर पुलिस ने छात्रों को चौघानपाटा से खदेड़ दिया और जुलूस का नेतृत्व करने पहुंचे आशीष जोशी और गोपाल सिंह धामी को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। इस पर छात्र संघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील बिष्ट, सौरव वर्मा, अक्षित पांडे सहित कई छात्र कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने दोनों छात्रों को गिरफ्तार करने का विरोध किया लेकिन तब तक पुलिस कानूनी कार्रवाई कर चुकी थी।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। बताया गया है कि कोर्ट से दोनों छात्रों को जमानत पर रिहा कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने कहा है कि आगे भी नियम कानूनों का उल्लंघन करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।