फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police and paramilitary force did flag march

पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 23 Mar 2019 11:52 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sat, 23 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary force did flag march
अल्मोड़ा में फ्लैग मार्च करते पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवान। - फोटो : amar ujala
 लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस ने जिले में अलग-अलग स्थानों में फ्लैग मार्च किया और चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वालों और आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस ने आम जनता को भी विश्वास दिलाया कि शांतिपूर्ण मतदान और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैयार है। 
विज्ञापन


 पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य के नेतृत्व में अल्मोड़ा में पुलिस, आईटीबीपी, फायर सर्विस और पीएसी के जवानों ने एनटीडी, जेल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार होते हुए थाना बाजार और फिर धारानौला आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इधर रानीखेत में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट संदीप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने सोमनाथ कालोनी से मासी बाजार, भूमिया मंदिर से बिजली विभाग और जैनल और भिकियासैंण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अल्मोड़ा नगर में फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, कोतवाल अरुण वर्मा, उपनिरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, भिकियासैंण और चौखुटिया में थानाध्यक्ष भतरौंजखान धर्मवीर सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष चौखुटिया रमेश बोरा, चौकी प्रभारी मासी और भिकियासैण पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed