फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police also seized two cars, 468 bottle wine

पुलिस ने दो कारों से 468 बोतल शराब बरामद की

Wed, 28 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 28 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

पुलिस की एसओजी टीम ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में चितई से कुछ दूर सिराड़ के पास दो अलग-अलग वाहनों से 468 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्कर शराब को हरियाणा से सेराघाट की तरफ ले जा रहे थे। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि चारों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एसओजी टीम ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में चितई मंदिर से आगे सिराड़ बैंड के पास स्विफ्ट कार संख्या यूके 04-जी 5933 और आल्टो कार संख्या यूके 04 टीए 6134 को चेक किया। स्विफ्ट कार में हरियाणा मार्का 312 बोतल शराब और ऑल्टो कार से 156 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अवैध शराब लेकर जा रहे आरोपी बालम सिंह निवासी नौगांव सुनस्यारी बेतालघाट, अजय कुमार निवासी तल्लीताल नैनीताल, दीप प्रकाश , भाटकोट काफलीगैर बागेश्वर और शेखर आर्या पुत्र दीवान राम झलमाली गरुड़ बैजनाथ को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी श्री कुंवर ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी शराब की तस्करी में शामिल रहे हैं और लंबे समय से गैंग के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इसे देखते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों कारों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध शराब पकड़ने वाली एसओजी टीम को ढाई हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed