फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pokhri's rural craving for one and a half months

डेढ़ माह से बिजली को तरस रहे पोखरी के ग्रामीण

Mon, 17 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 17 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Pokhri's rural craving for one and a half months
शुक्रवार को विद्युत मेंटीनेंस का कार्य किया गया।

 विंता क्षेत्र अंतर्गत पोखरी तोक में विद्युत आपूर्ति ठप होने से 20 परिवार परेशानी में हैं, लेकिन विभाग के कानों में जूं नहीं रेंग रही है, जबकि ग्रामीण इस समस्या से क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत करा चुके हैं। विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने अब आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पोखरी गांव नायल ग्राम सभा का तोक है, ग्रामीणों ने बताया कि पांच मार्च से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। 20 परिवार डेढ़ महीने से परेशानी झेल रहे हैं। इस बीच बच्चों के इम्तिहान भी हुए, जिस कारण पठन-पाठन का कार्य भी बाधित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, इसके बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। कहा कि जन समस्याओं को पूरा करने के तमाम बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। यदि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। चेतावनी देने वालों में दिवान सिंह, प्रताप सिंह, हीरा सिंह, धीरज सिंह, जीवन सिंह, राम सिंह, भूपाल गिरी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed