फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pokeland machine drops in the trench, driver dies

पोकलैंड मशीन खाई में गिरी, चालक की मौत

Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pokeland machine drops in the trench, driver dies
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विकासखंड भैंसियाछाना में निर्माणाधीन मंगलता-त्रिनौली मोटर मार्ग पर मंगलवार रात हुए हादसे में पोकलैंड चालक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को भी सुबह हुई। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन

   
 जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणाधीन मंगलता-त्रिनौली मोटर मार्ग पर घुन्योली के पास पहाड़ कटान का काम चल रहा था। जिसके लिए पोकलैंड मशीन लगाई गई थी। इसी दौरान देर रात पोकलैंड अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पोकलैंड में सवार चालक रोहित सिंह (21) पुत्र देव सिंह निवासी गौना, चमोली गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोकलैंड में सवार घुन्योली गांव का आनंद भट्ट पुत्र पीतांबर भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


देर रात हुई घटना होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल आनंद भट्ट को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक पल्यूं राजेश आर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचनामा भरने की कार्रवाई परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक रोहित तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना की जानकारी लेने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता हिमांशु पंत, जेई गिरीश जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक त्रिनौली पंकज कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed