{"_id":"6524ea624e93d32c0f02a578","slug":"pm-narendra-modi-will-first-visit-adi-kailash-and-then-go-to-jageshwar-dham-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी पहले करेंगे आदि कैलाश के दर्शन, फिर लेंगे जागनाथ बाबा का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी पहले करेंगे आदि कैलाश के दर्शन, फिर लेंगे जागनाथ बाबा का आशीर्वाद
Tue, 10 Oct 2023 11:38 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:38 AM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी पहले पिथौरागढ़ पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इसके बाद जागेश्वर धाम जाएंगे। बाबा जागनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम फिर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पिथौरागढ़ पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे फिर जागेश्वर धाम जाएंगे। बाबा जागनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम फिर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे साफ है कि पीएम पिथौरागढ़ के दो चक्कर लगाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आदि कैलाश में बादल या धुंध छाने के आसार देखते हुए पीएम के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है।
पीएम मोदी का 12 अक्तूबर को आदि कैलाश दर्शन
यहां जिला मुख्यालय में जनसभा के साथ ही अल्मोड़ा के जागेश्वर दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम का पहले जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम तय था। उनके हेलीकॉप्टर की शौकियाथल में सुबह
विज्ञापन
करीब 7:35 की लैंडिंग और आठ बजे के करीब जागेश्वर मंदिर में पूजा के बाद करीब 9:30 बजे पिथौरागढ़ की रवानगी का समय तय बताया जा रहा था। मंगलवार देर शाम उनके कार्यक्रम में बदलाव की जानकार मिली।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक दिन के समय बादल के साथ धुंध छाने से आदि कैलाश के दर्शन दुर्लभ होते हैं। हिमालय के नजदीक होने से धुंध छाने की संभावना देखते हुए उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आदि कैलाश, जागेश्वर धाम और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित जनसभा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बेस कैंप में बिछा रेड कारपेट, पार्वती सरोवर में पैदल मार्ग बनकर तैयार
ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव से व्यवस्थाओं में कोई खास बदलाव नहीं करना होगा। अल्मोड़ा डीएम विनीत तोमर ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना है।