फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pledges to be made in schools: The first line was said to be immoral

विद्यालयों में कराई जाने वाली प्रतिज्ञा क:ी पहली पंक्ति को अनैतिक बताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pledges to be made in schools: The first line was said to be immoral
hand22.jpg
अल्मोड़ा। विद्यालयों और डायटों में कराई जाने वाली प्रतिज्ञा की पहली पंक्ति को अनैतिक बताते हुए एक व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर आपत्ति जताई है। इसके बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अपर निदेशक अजय नौडियाल ने इस संबंध में डायटों के प्राचार्यों को गोष्ठियां करा कर लोगों की राय लेकर आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने विद्यालयों में कराई जाने वाली प्रतिज्ञा की पहली पंक्ति हम सब भारतवासी भाई-बहन... को अनैतिकता फैलाने वाला बताया। उसने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर पिछले दिनों इन लाइन पर आपत्ति जताई थी। इसका संज्ञान लेते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अपर निदेशक अजय नौडियाल ने प्रदेश के सभी डायटों के प्राचार्यों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा है।
विज्ञापन

मैसेज में डायटों के प्राचार्यों को शिक्षाविदों, स्वयं सहायता समूहों, समाज के लोगों की गोष्ठी आयोजित कर राय लेने को कहा है। उन्होंने सप्ताहभर के भीतर आख्या भेजने के निर्देश प्राचार्यों को दिए हैं। डायट के प्राचार्य डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप मैसेज मिला है। इस संबंध में जल्द ही गोष्ठी आयोजित कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed