फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Planting two thousand rosemary and peach plants in Oriyari and Ghaneli

उडियारी और घनेली में दो हजार खुमानी और आड़ू के पौधे रोपे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Planting two thousand rosemary and peach plants in Oriyari and Ghaneli
वन पंचायत घनेली में फलदार पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बंदरों को जंगलों में रोकने की योजना पर काम प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन की पहल पर उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से हवालबाग विकासखंड के वन पंचायत उडियारी और घनेली में एक-एक हजार खुमानी और आड़ू के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

बंदर आबादी क्षेत्र में आकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों को जंगलों में ही रोकने के लिए कोसी पुनर्जनन अभियान के अंतर्गत कोसी के संरक्षण के लिए नदी से लगे गांवों में समय-समय पर पौधों का रोपण किया जा रहा है। शुक्रवार को उद्यान विभाग के सहयोग से वन पंचायत घनेली और उडियारी में मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, फील्ड आफिसर शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में खुमानी, आड़ू के दो हजार पौधे रोपे गए। सीएचओ पांडे ने बताया कि भविष्य में शीतकाल और बरसात के मौसम में भी अन्य गांवों में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। वहां ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक गौरीदत्त जोशी, घनेली के सरपंच हरीश लाल, मनरेगा के अवर अभियंता विवेक चंद्र, ग्राम रोजगार सेवक संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed