{"_id":"5d6178598ebc3e014e27e05e","slug":"plantation-is-necessary-to-save-the-beauty-of-hills-ranikhet-news-hld354056882","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की सुंदरता को बचाने के लिए सीईसी प्लांटेशन का कर गए आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की सुंदरता को बचाने के लिए सीईसी प्लांटेशन का कर गए आह्वान
विज्ञापन
टैग रिसार्ट परिसर में पौधारोपण करते मुख्य चुनाव आयुक्त। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को प्रकृति से बेहद प्रेम है, यही प्रेम उन्हें रानीखेत की हरीभरी वादियों में खींच लाया। उनका तीन दिनी निजी दौरा शनिवार को संपन्न हो गया। वह पंतकोटली के पास एक रिजार्ट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने पहुंचे थे।
शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने रिजार्ट परिसर में पौधरोपण किया। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि पहाड़ की सुंदरता को बचाने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। इससे भविष्य में पानी के संकट से भी निजात मिलेगी।
तीन दिन तक निजी दौरे के तहत रानीखेत रहे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पहाड़ की प्रकृति को बेहद करीब से देखा। रवानगी के दौरान वह प्रख्यात गोल्फ मैदान भी देखने गए, हालांकि बारिश के कारण वह कार से नहीं उतर सके और गोल्फ मैदान की खूबसूरती को उन्होंने कार से ही निहारा, इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवानगी के दौरान उनके साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह भी थे।